{"_id":"5c757e60bdec22270f4fdc85","slug":"131551203936-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु मंदिर के प्रधानाचार्यों को दिया गया कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु मंदिर के प्रधानाचार्यों को दिया गया कंप्यूटर प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में संकुल के प्रधानाचार्यों और आचार्यों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने कहा कि वर्तमान युग कंप्यूटर का है। सभी को कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्या भारती की योजना अनुसार प्रत्येक विद्यालय का आचार्य कंप्यूटर में प्रशिक्षित होना चाहिए। प्रशिक्षण का लाभ कक्षा में देकर विद्यालय को आगे ले जाने का प्रयास करें।
प्रशिक्षक वरिष्ठ आचार्य हरीश सिंह मेहता ने बताया कि विद्या भारती एप के द्वारा छात्र का रिकार्ड रख सकते हैं। जिसमें उसकी उपस्थिति, शुल्क, गृह कार्य, अवकाश आदि का प्रतिदिन का रिकार्ड रखा जाएगा। इसके अलावा बच्चा घर से आता है और विद्यालय नहीं पहुंचाता है तो इसकी सूचना मैसेज के जरिए अभिभावक तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अव्वल रही नेहा धानिक, कमलेश अधिकारी और मोहित कुमार को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षण में शिवाजीनगर के प्रधानाचार्य विनोद चंद्र पांडे, नृसिंहबाड़ी के प्रधानाचार्य मदन मोहन कांडपाल, कामेश जोशी, सूर्य प्रकाश सिंह, राकेश कुमार टम्टा, भवानी दत्त पांडे, रमेश चंद्र, प्रियंका जोशी, कंचन लता आदि उपस्थित थीं।