फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गोवा की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी बाइक किराए पर मिलेगी

गोवा की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी बाइक किराए पर मिलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोवा की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी बाइक किराए पर मिलेगी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा की तर्ज पर पर्यटकों को बाइक किराये पर मिल सकेगी। पर्यटक निर्धारित शुल्क देकर मनचाही जगहों पर घूमने का आनंद ले सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीते दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संभागीय परिवहन विभाग ने अब स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को बाइक किराए पर देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पीली पट्टी युक्त बाइक के जरिए पर्यटक मनमाने पर्यटन स्थल की सैर कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटक घंटे या दिन के हिसाब से निर्धारित शुल्क जमा करके बाइक किराये पर ले सकेंगे। खास तौर पर अकेले अथवा दो लोगों के साथ बाइक में सैर करने के शौकीनों के लिए यह सुविधा बहुत आकर्षक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास पांच या उससे अधिक बाइक हैं वह संभागीय कार्यालय में आपरेटर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए आवेदक के पास बाइक रखने के लिए पार्किंग या गैराज भी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आवेदक को देहरादून मुख्यालय से आपरेटर लाइसेंस दिया जाएगा।


आवेदक परमिट के आधार पर राज्य में कहीं के लिए भी वाहन किराये पर दे सकेगा। उन्होंने बताया कि आवेदन आने के बाद बाइक का प्रति घंटा या दिन के हिसाब से किराया भी तय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed