{"_id":"5c251e22bdec2256df2763d1","slug":"131545936418-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकरी, फल प्रसंस्करण इकाई के उत्पादों के लिए खुलेगा हो दाज्यू रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकरी, फल प्रसंस्करण इकाई के उत्पादों के लिए खुलेगा हो दाज्यू रेस्टोरेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गई। तय हुआ कि हवालबाग स्थित बेकरी और फल प्रसंस्करण इकाई के उत्पादों को अधिक बेचने तथा प्रचार के लिए रघुनाथ सिटी माल में भी रखा जाएगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इकाई में मडुवा बिस्कुट, मडुवा ब्रेड, केक सहित अचार, चटनी, जैम आदि बनाए जा रहे हैं। इन सभी उत्पादों के लिए एक रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। मॉल में दुकान का कार्य अंतिम चरण में है। रेस्टोरेंट का नाम हो दाज्यू रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय बैठकों और कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से बेकरी इकाई के बिस्कुट क्रय करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए जाएंगे। इस इकाई की तर्ज पर संपूर्ण प्रदेश में बेकरी इकाई बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
सीडीओ मयूर दीक्षित ने कहा कि मार्केट सर्वे के आधार पर उत्पादों के रेट तय कर विभिन्न श्रेणियों में बनाए जाए। उन्होंने रूपांतरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में 24 प्राथमिक विद्यालयों को रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत सुविधाएं प्रदान की जा चुकी है। बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 100 विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से लैस करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, सीईओ जगमोहन सोनी, एसडीएम (रानीखेत) गौरव चटवाल, जैंती और भनोली के अवधेश कुमार सिंह, डीईओ (माध्यमिक) एचबी चंद आदि मौजूद थे।