{"_id":"5c251d34bdec22569731154a","slug":"131545936180-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय कन्या इंटर कालेज भिकियासैंण के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेधावी छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से जीवन में हर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सरस्वती वंदाना और स्वागत गीत के साथ हुआ। छात्राओं ने परंपरागत परिधानों और वाद्य यंत्रों की थाप के बीच कुमांऊनी, गढ़वाली, हरियाणवी, पंजाबी लोक नृत्य आदि प्रस्तुत किए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभय प्रतापसिंह, बीईओ हिमांशु नौगाई, प्रधानाचार्या मीता बोस, बीडीओ साकिर हुसैन,विधायक प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, प्रकाश जोशी, विजय लटवाल,हंसा पांडे,दीपा देवी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदिरा पांडे ने किया।