{"_id":"5bdb3d50bdec2269b4445995","slug":"131541094736-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में वाहन चलाने पर चालकों का लाइसेंस निरस्त करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में वाहन चलाने पर चालकों का लाइसेंस निरस्त करें
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को नशे में वाहन चलाने वाले चालकों का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों समेत अन्य वाहनों की समय-समय पर चेकिंग करें। यदि कोई वाहन क्षमता से अधिक सवारी ढोते हुए पाया जाता है या ओवर स्पीड में वाहन चला रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को माल रोड और लोअर माल रोड में सभी स्थानों से रैंप हटाने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि लोनिवि द्वारा 52 और राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 47 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। तय समय पर रैंप नहीं हटाने पर तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थो के सेवन के खिलाफ समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने कहा कि यातायात नियमों का अधिकाधिक पालन कराने पर विशेष ध्यान देना होगा।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर समिति के नामित सदस्य आनंद सिंह बगड़वाल, गिरीश मल्होत्रा, जेसी दुर्गापाल ने विचार रखे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता शाह, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हरीश पांडे, केएल वर्मा, वीसी पंत, एमसी जोशी, केएस रावत, मनोज पांडे, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर आदि मौजूद थे।