{"_id":"5bd5f06dbdec2232cd69acac","slug":"131540747373-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक से खेती करें काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक से खेती करें काश्तकार
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आत्मा परियोजना के तहत इकूखेत में आयोजित कृषि गोष्ठी में काश्तकारों को आधुनिक खेती, यंत्रों, उन्नत बीज आदि की जानकारी दी गई। गोष्ठी में काश्तकारों ने जंगली जानवरों द्वारा फसल को पहुंचाए जा रहे नुकसान का मुद्दा जोरशोर से उठाया।
स्याल्दे के दूरस्थ इकूखेत में काश्तकारों को फसल उत्पादन अधिक करने के लिए मृदा परीक्षण करने, शोधित बीज को बोने, फसल पर लगने वाले रोगों की पहचान और उपचार, कंपोस्ट खाद के अलावा डेरी व्यवसाय, जड़ी-बूटी उत्पादन, फूलों की खेती आदि के गुर सिखाए गए।
साथ ही सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। कृषकों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, लावारिस पशुओं के लिए गो सदन, कृषि भूमि की तार बाढ़, हर गांव में जल संचय टैंक निर्माण की मांग रखी। गोष्ठी में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र नेगी, सुनील टम्टा, जयप्रकाश दीक्षित, डीएस मर्तोलिया, डीएस पांडे, एमएस बोरा, पंकज भारती, आनंद राम, सुनील नेगी आदि मौजूद थे।