फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 25 May 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
हमारी मांग पूरी करो - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। भारतीय बैंक संघ ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया है। देशव्यापी आह्वान पर लामबंद बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर सरकार से हस्तक्षेप कर मामले को निपटाने की मांग की। उन्होंने शीघ्र कदम न उठाने पर 29 मई को प्रदर्शन होगा। 30, 31 मई को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को शर्मनाक बताते हुए इसे सम्मानजनक स्तर तक ले जाने की बात कही, हालांकि बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों ने लंच के दौरान प्रदर्शन किया। इससे बैंक आने वाले ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वक्ताओं ने उनकी मांग पर शीघ्र निर्णय न लेने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में एसबीआई, नैनीताल बैंक, यूको, पीएनबी, बाब, केनरा, विजया, सिंडिकेट, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed