फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पीजा ओ ठंडो पाड़ी ,ओ ईजा तीस लागी छा

पीजा ओ ठंडो पाड़ी ,ओ ईजा तीस लागी छा

Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पीजा ओ ठंडो पाड़ी ,ओ ईजा तीस लागी छा
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने पकवान बनाए और घरों के दरवाजों और मंदिर में दशहरा पत्र लगाया। दिन के समय लोगों ने एक दूसरे को मीठा शरबत भी पिलाया। इधर भिकियासैंण में नौला में लगने वाला पौराणिक गंगा दशहरा मेले के मौके पर सांस्कृतिक संध्या की धूम रही। इस दौरान लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की मंच पर खूब धूम मचाई। सांस्कृतिक संध्या में संस्कार कला मंच अल्मोड़ा के कलाकारों ने प्रकाश बिष्ट के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, नंदा-सुनंदा की स्तुति के साथ किया। हास्य कलाकार भूपाल सिंह रावत ने हास्य व्यंग्य के माध्यम से पहाड़ की पीड़ा व पलायन को उजागर किया। कलाकारों ने पीजा ओ ठंडो पाणी, ओ ईजा तीस लागी छा, बेडू पाको बारा मासा सहित झोड़ा गायन कर खूब वाह वाही लूटी। गॉड ग्रेस अकादमी के बच्चों ने भी दिलकश सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में डॉ. केएस रावत ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट, पूर्व चेयरमैन डीसीबी पान सिंह मावड़ी, चंदन सिंह, तारा दत्त शर्मा, भारत भूषण, कमला देवी, महेंद्र बिष्ट, देव गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed