फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पर्यवेक्षकों ने की कार्यकर्ताओं से रायसुमारी, नब्ज टटोली

पर्यवेक्षकों ने की कार्यकर्ताओं से रायसुमारी, नब्ज टटोली

Sun, 06 May 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों ने की कार्यकर्ताओं से रायसुमारी, नब्ज टटोली
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के अल्मोड़ा निकाय चुनाव प्रभारी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सहप्रभारी डॉ. रमेश चंद्र पांडे ने रविवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए 21 कार्यकर्ताओं ने दाना किया। इनमें निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, अमित जोशी, प्रदीप बिष्ट (अमर), प्रकाश चंद्र पांडे, दीपेश जोशी, विनोद वैष्णव, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन, अशोक कुमार पांडे, केवल सती, मनोज पवार, राजेंद्र तिवारी, किशन लाल, जगदीश चंद्र पांडेय, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, अरुण वर्मा, पंकज वर्मा, कमल पंत ने दावा किया। वहीं 13 में से आठ वार्डों के सभासदों पदों के लिए 12 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी दी। पर्यवेक्षक खर्कवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि सभी दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मुख रखे जाएंगे। प्रदेश कमेटी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे की अध्यक्षता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने संचालन किया। बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, लता तिवारी, राधा बिष्ट, भूपेंद्र भोज, अमरनाथ रावत, किरन साह, खजान मिश्रा, अवनी अवस्थी, कमलेश तिवारी, श्याम सिंह बिष्ट, राधा बंगारी, मंजुल मित्तल, परितोष जोशी, दीप डांगी, प्रेमप्रकाश जोशी, नवाज खान, प्रयाग जोशी, सचिन आर्या, दानिश खान, जैबुल निशा अंसारी, संजय दुर्गापाल, वैभव पांडे आदि थे।
विज्ञापन



दावेदारों, कार्यकर्ताओं ने दुखड़ा सुनाया
अल्मोड़ा। कांग्रेस की बैठक में अध्यक्ष पद के दावेदारों, कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों को दुखड़ा सुनाया। उनका कहना था कि वह गरीबों के कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो नियमों का बहना बनाकर काम नहीं किया जाता है। वहीं चुनाव में भितरघात करने वाले को पहचान कर उन्हें टिकट न दें। एक दावेदार ने एक बार निर्वाचित होने पर उसे दोबारा उस पद के लिए टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। ताकि अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौका मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed