{"_id":"5ae9ee3e4f1c1b85028b7c33","slug":"131525280318-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से निपटने के लिए तीन सेटेलाइट फोन लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा से निपटने के लिए तीन सेटेलाइट फोन लगेंगे
Updated Wed, 02 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने बताया कि आपदा से निटपने के लिए जिले में तीन सेटेलाइट फोन स्थापित किए जाएंगे। जिनमें एक जिला मुख्यालय में और एक-एक भिकियासैंण और चौखुटिया में स्थापित होंगे। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को सभी तहसीलों में एक जून से नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षाधिकारी और महाप्रबंधक दूर संचार के बैठक में मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक लेते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र में संवेदनशील प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का चिह्नीकरण कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जिले में पंचायतघरों की सूची उपलब्ध कराने, लोनिवि के अधिकारियों को आपदा के कार्यों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नामित करने, और मोटर मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी, डोजर आदि की व्यवस्था समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद कलमठ और नालियों को भी तुरंत खोलने को कहा।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को विश्राम गृहों की मरम्मत करने, पुलिस विभाग को तहसील और थानों में वायरलेस सेट की जांच करने, तहसीलों को आपदा संबंधी टूल किट की जांच करने को भी कहा। विद्युत विभाग को नुकसान करने वाले पेड़ों की लापिंग करने, स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने, जल संस्थान को जल स्रोतों और टैंकों में दवाइयों का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खाद्य विभाग को गोदामों में तीन माह का राशन उपलब्ध कराने, कैरोसीन, डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता बनाए रखने और परिवहन अधिकारी को राहत कार्यों में वाहनों का अधिग्रहण किए जाने हेतु वाहनों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एसएसपी पी रेणुका देवी, सीडीओ मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, गौरव चटवाल, प्रशिक्षु मनीष बिष्ट, तहसीलदार पीडी सनवाल, नितेश डांगर आदि मौजूद थे।