फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बस का रूट बदलने से लोगों में आक्रोश

बस का रूट बदलने से लोगों में आक्रोश

Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बस का रूट बदलने से लोगों में आक्रोश
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रोडवेज की दिल्ली-गैरसैंण और देहरादून-द्वाराहाट बस का रूट बदलने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। गुस्साए लोगों ने चार फरवरी को जुलूस प्रदर्शन के साथ तहसील का घेराव करने और उसके बावजूद समस्या का समाधान न होने पर चक्काजाम का ऐलान किया है। लोगों ने इस बारे सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की वाया पंडुवाखाल, रामपुर से संचालित होने वाली दिल्ली-गैरसैंण और देहरादून-द्वाराहाट बस का रूट बदलकर वाया माईथान करने से भड़के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रूट को पूर्ववत न करने पर चार फरवरी को रामपुर से चौखुटिया क्रांतिवीर चौराहे तक जुलूस निकालने के बाद तहसील कार्यालय का घेराव करने और उसके बावजूद मांग पर कार्रवाई न होने पर चक्काजाम और आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोगों ने इस बारे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य शांती देवी, प्रधान कुंती देवी, प्रधान तारा देवी, प्रधान रेखा देवी, मोहन राम, हीरासिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश चंद्र, गीता देवी, किरन, भगवत सिंह, पानसिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed