{"_id":"5a60da014f1c1b66268b50e4","slug":"131516296705-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में अल्मोड़ा स्टेडियम ने हवालबाग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में अल्मोड़ा स्टेडियम ने हवालबाग को हराया
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्थानीय स्टेडियम में जिला स्तरीय ओपन कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा स्टेडियम ने हवालबाग की टीम को पराजित किया।
उद्घाटन मैच में अल्मोड़ा स्टेडियम ने हवालबाग की टीम को 30-15 अंकों के अंतर से हराया। पुरुष वर्ग में भी अल्मोड़ा स्टेडियम की टीम ने भुजान की टीम को 22-6 अंकों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। खो-खो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा की टीम ने भुजान को 14-4 से हराया। महिला वर्ग में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्यां ने हिलटॉप एकेडमी भनोली को 10-6 से हराकर जीत दर्ज की।
खो-खो के निर्णायक हरीश सिंह चौहान, डा. प्रेम प्रकाश पांडे, कबड्डी के निर्णायक प्रदीप जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, जय प्रकश रावत, अनामिका रौतेला थीं। इससे पहले जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, प्रेम पवार, निर्मल रावत, भगवती प्रसाद गौड़, मनोज कुमार पांडे, गुड्डू राना आदि उपस्थित थे।