फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भाजपा सरकार जनहित के प्रति उदासीन बनी: तिवारी

भाजपा सरकार जनहित के प्रति उदासीन बनी: तिवारी

Wed, 18 Oct 2017 09:39 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार जनहित के प्रति उदासीन बनी: तिवारी
अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश भाजपा सरकार जनहित के प्रति उदासीन बनी हुई है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस दीपावली के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता ने केंद्र और प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया, लेकिन डबल इंजन की सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। नोटबंदी के बाद देश में आर्थिक मंदी आ गई है। जीएसटी बिना तैयारी के लागू किया गया। रसोई गैस के अलावा सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। चीनी का कोटा समाप्त कर दिया गया है। केरोसिन कोटा कम कर दिया गया है। आरोप लगाया कि यह सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को समाप्त करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में तिवारी ने कहा कि कोसी बैराज में पर्याप्त पानी है, लेकिन जल संस्थान की वितरण प्रणाली में खामियों के चलते शहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बिजली सप्लाई सुचारू थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद बिजली आए दिन बाधित रहती है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस दीपावली के बाद आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed