फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही होने और शिकायत होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खसरा-रूबेला अभियान में तेजी लाने को भी कहा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अस्पताल में हर प्रकार की सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का स्वयं निरीक्षण करने, नवंबर में सभी प्राथमिक और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर कमियों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उन्होंने उनके क्षेत्रों में एएनएम सेंटरों का औचक निरीक्षण करने को भी कहा है। उन्होंने उपकरण और अन्य जरूरी सामान की आवश्यकता के लिए सूची जिला कार्यालय में देने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी केएस टोलिया, एसडीएम विवेक रॉय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी, डा. एके सिंह, पीएमएस जिला अस्पताल प्रकाश वर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed