{"_id":"59d7c8034f1c1bb6678b46fa","slug":"131507313667-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील कृषक महेश कांडपाल और भुवन गिरि सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील कृषक महेश कांडपाल और भुवन गिरि सम्मानित
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील कृषक महेश कांडपाल, भुवन गिरि सम्मानित
अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक महोत्सव रबी में जिले के दो प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया है। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि रबी महोत्सव में जिले के 30 कृषकों ने भागा लिया। प्रगतिशील कृषक महेश कांडपाल ग्राम कोट्यूड़ा (ताकुला) को राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत जल संरक्षण और हवालबाग ब्लॉक के तिलोरा गांव निवासी कृषक भुवन गिरि को परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत (वीकेवीआई जैविक) में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया है। समारोह में कृषि निदेशक गौरीशंकर ने कृषकों को सम्मानित किया। वहां जिले से मुख्य कृषि अधिकारी के अलावा उप परियोजना निदेशक (आत्मा) गोपाल दत्त चबडाल, ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक सोहनवीर सिंह आदि थे। ब्यूरो