{"_id":"597b6ded4f1c1bcf2e8b460c","slug":"131501261293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ईवा आशीष ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ईवा आशीष ने संभाला कार्यभार
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नवागंतुक डीएम ईवा आशीष ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कोषागार का चार्ज लिया और प्रत्येक पटल पर जाकर कर्मचारियों से जानकारी भी ली।
कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालयों में पहुंचने और जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले की जो अपनी पहचान शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में पूरे देश में अलग से है उस पहचान को बनाये रखने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही आधारभूत सुविधाओं को मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
मालूम हो कि 2010 बैच की ईवा आशीष हिमाचल कैडर की हैं। उन्होंने प्रारंभिक नौकरी हिमाचल में शुरू की। उसके बाद एसडीएम जसपुर, मुख्य नगर अधिकारी काशीपुर, प्रशासनिक अधिकारी पंतनगर विश्वविद्यालय, मुख्य अधिशासी निदेशक किच्छा गन्ना मिल, सीडीओ उधमसिंह नगर रहीं। वर्तमान में वह अपर सचिव पर्यटन के पद पर तैनात थी।
विज्ञापन
डीएम ने मानसून सत्र को देखते हुए उपजिलाधिकारियों को सजगता के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कोषागार, डबललॉक, सिंगल लॉक, स्टॉप, चेकबुक, डीसीएल, सीसीएल के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ जेएस नागन्याल, एडीएम कैलाश टोलिया, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम विवेक रॉय, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद आदि थे।
पति के साथ चितई में की पूजा
अल्मोड़ा। सविन बंसल के स्थानांतरण के बाद चार्ज लेने अल्मोड़ा पहुंची नवागंतुक जिलाधिकारी ईवा आशीष ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व प्रसिद्ध चितई गोलज्यू मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके पति आशीष श्रीवास्तव, सास ससुर और बच्चे भी मौजूद थे। मालूम हो कि उनके पति आशीष श्रीवास्तव इन दिनों उत्तरकाशी के डीएम हैं। यह भी बता दें कि आशीष श्रीवास्तव पूर्व में अल्मोड़ा में सीडीओ पद पर रह चुके हैं। वह कुछ समय यहां डीएम के चार्ज में भी रहे।