{"_id":"59625eb34f1c1bd57f8b47ef","slug":"131499618995-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री में तुषार, दर्शन और कविता रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री में तुषार, दर्शन और कविता रहे अव्वल
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुई बालकों की क्रास कंट्री के जूनियर वर्ग में तुषार सिंह बिष्ट, नीरज तिवारी, हिमांशु नेगी, सीनियर वर्ग में दर्शन सिंह, कृष्णा, गिरीश राम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग में कविता बोरा, कृतिज्ञा नेगी, निमिषा कनवाल क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। एसडीएम विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
क्रास कंट्री चौघानपाटा से करबला तक हुई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला तथा महेश नयाल थे। संचालन कुमाऊं संयोजक अशोक कनवाल ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय सुयाल, जिला संयोजक विनोद लटवाल, प्रांत सह प्रमुख सोशल मीडिया संजय शर्मा, नगर मंत्री भरत खाती, नगर सह मंत्री शैलेश कोरंगा, परिसर मंत्री दिवाकर बिष्ट, परिसर अध्यक्ष राजन जोशी, नीरज बिष्ट आदि थे।