फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1243 Students Attended In SSJ Campus

Almora News: एसएसजे परिसर में 1243 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Tue, 16 Jul 2024 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
1243 Students Attended In SSJ Campus
597 सीटें खाली, नये शिक्षा सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई
विज्ञापन


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में नए शिक्षा सत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हुई। परिसर में 1840 सीटों के सापेक्ष 1243 विद्यार्थियों ने ही विभिन्न संकायों में प्रवेश लिया। 597 सीटें अब भी खाली हैं।

एसएसजे परिसर में प्रवेश के लिए पंजीकरण से छूटे विद्यार्थियों के 11 जुलाई से दोबारा प्रवेश प्रक्रिया शुरु हुई थी। पांच दिन बाद सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई। परिसर की 1840 सीटों के सापेक्ष 1243 छात्रों ने प्रवेश लिया है। बीए में 1000 सीट के सापेक्ष 630, बीएससी गणित वर्ग में 200 के सापेक्ष 152, बीएससी जीव विज्ञान वर्ग में 200 के सापेक्ष 182, बीकॉम में 200 के सापेक्ष 87, बीसीए में 120 के सापेक्ष 111, बीबीए में 60 के सापेक्ष 28 और बीएफए में 64 के सापेक्ष 53 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाते हुए कक्षाओं में प्रवेश लिया। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के समापन के बाद पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed