फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अब रेगुलर पुलिस करेगी दुष्कर्म मामले की जांच

अब रेगुलर पुलिस करेगी दुष्कर्म मामले की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
अब रेगुलर पुलिस करेगी दुष्कर्म मामले की जांच
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के समीपवर्ती गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद अब यह मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। इधर छह दिन बाद भी दोषियों का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मालूम हो कि छह दिन पहले यहां निकटवर्ती गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया गया, तब से राजस्व पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक दोषी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


इधर ग्रामीणों की तरफ से भी लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की सिफारिश की थी। इधर अब जिलाधिकारी की तरफ से मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने के आदेश हो गए हैं। अब मामले की जांच कल शुक्रवार से रेगुलर पुलिस करेगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने बताया कि राजस्व पुलिस से जांच रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed