फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार: टम्टा

देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की साजिश रच रही केंद्र सरकार: टम्टा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डॉ. अंबेडकर पार्क में नवनिर्मित पुस्तकालय सह मीटिंग हाल का उद्घाटन करते हुए राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने की बड़ी साजिश रची जा रही है। केंद्र सरकार एक तरफ गरीबों का मसीहा बनने का प्रयास कर रही है, दूसरी तरफ बड़े तबके के लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बाबा साहब के जीवन चरित्र से सीख लेने का आह्वान किया। बता दें कि इस पुस्तकालय के लिए उन्होंने अपनी निधि से 10 और विधायक करन माहरा ने अपनी निधि से पांच लाख रुपये दिए थे। टम्टा ने पुस्तकालय में पुस्तकों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


यहां अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विधायक निधि का पैसा रिलीज नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि इन हालातों में कैसे कार्य होंगे। विधायक ने कैंट में विकास कार्यों के लिए अब तक 80 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने भिकियासैंण में अंबेडकर पार्क के लिए पांच लाख रुपये दिए। कैंट बोर्ड अध्यक्ष और केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने नवनिर्मित पार्क के संरक्षण करने पर जोर दिया। कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने विकास कार्य गिनाए और कहा कि अब यह पार्क अंबेडकर समिति को समर्पित कर दिया गया है। बामसेफ और अंबेडकर जयंती समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता आरसी आर्य और संचालन दिनेश टम्टा ने किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, एनपी आर्य, पीसी आर्य, बी चंद्रा, इंद्र लाल, हरीश लाल, भुवन चंद्र, कुलदीप कुमार, यतीश रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed