{"_id":"5bc620acbdec2269945c930b","slug":"121539711148-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान नहीं हो पाएंगी राजनीतिक घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा महोत्सव के दौरान नहीं हो पाएंगी राजनीतिक घोषणाएं
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण अब अल्मोड़ा में 20 से 22 अक्तूबर तक होने जा रहे अल्मोड़ा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पहुंचने को लेकर भी संशय बना है। अब मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में आएंगे भी तो उन पर आचार संहिता की बंदिश रहेगी। पूर्व में प्रस्तावित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम भी अब नहीं होंगे।
बता दें कि अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में 20 से 22 अक्तूबर तक अल्मोड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई जाने माने कलाकार आ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक थे और 20 अक्तूबर को उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने की सहमति दी है।
अब गत दिवस निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी संशय बना हुआ है। हालांकि अल्मोड़ा महोत्सव का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है और संभवत: मुख्यमंत्री उद्घाटन के मौके पर पहुंच भी सकते हैं ।