{"_id":"5b5b62a64f1c1b46748b755e","slug":"121532715686-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में सीट बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में सीट बढ़ाने की मांग
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए कुविवि एसएसजे परिसर के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मिला। छात्रों ने मांग जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्रों का कहना है कि एमएससी की वरीयता सूची में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व बुधवार को भी आर्यन छात्र संगठन के तत्वावधान में छात्रों ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण से मुलाकात की थी और बीएससी सेल्फ फाइनेंस में 50 सीटें और एमएससी गणित, वनस्पति और प्राणि विज्ञान में दस-दस सीटें बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद छात्र विभागाध्यक्ष से भी मिले और सीट बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महासचिव आशीष पंत, अक्षय कुमार टम्टा, उज्ज्वल जोशी, चंदन रावल, मयंक सिंह मटियानी, नवल बिष्ट, अमित पंत, शंकर जोशी, अभिषेक बनौला, नवीन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन