{"_id":"59cd2cc24f1c1bca538b4d3f","slug":"121506618562-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर से पूर्व मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर से पूर्व मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाएं
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने दो अक्तूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती की सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने नगर पालिका को दो अक्तूबर से पूर्व सभी मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। सीडीओ को जिले में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित करने को कहा। बैठक में उपस्थित नहीं होने पर उन्होंने जिला आबकारी और खाद्य ग्रामोद्योग अधिकारी से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को सभी अधिकारियों की मौजूदगी में नगर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी जिसकी जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारी की होगी। आठ बजे सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों में झंडा फहराया जाएगा। सुबह 11 बजे बुजुर्ग दिवस पर पथ संचलन होगा जो चौघानपाटा से अल्मोड़ा इंटर कालेज तक जाएगा। उन्होंने बताया कि खेलकूद का आयोजन एक अक्तूबर को नौ बजे से शुरू होगा। एक अक्तूबर को ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक और दो अक्तूबर को नगर पालिका मलिन बस्तियों समेत मालरोड और धारानौला में विशेष सफाई अभियान चलाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोगियों को फल वितरण और दिन में दो बजे सर्वधर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में स्वतंत्रता सेनानी देवेंद्र सनवाल ने भी विचार रखे। सीडीओ जेएस नागन्याल, एसडीएम विवेक रॉय, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, प्रताप सत्याल, वंशीलाल कक्कड़, गिरीश मल्होत्रा, अख्तर हुसैन मौजूद थे।