{"_id":"597cc2084f1c1b377f8b4568","slug":"121501348360-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षी पूनम तीज क्वीन चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षी पूनम तीज क्वीन चुनी गई
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में महिला आरक्षी पूनम कोरंगा तीज क्वीन चुनी गईं। एलआईयू महिला आरक्षी हेमा ऐठानी और मीनाक्षी तिवारी उप विजेता रहे।
पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता में उप निरीक्षक बसंती आर्या, पुष्पा देवी, तारा देवी, मेहंदी प्रतियोगिता में भावना रावत, कनक, आरक्षी रेनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर में महिला आरक्षी अंजू कोहली प्रथम, जमुना द्वितीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में महिला आरक्षी गीता कोठारी प्रथम रहीं।
महिला पुलिस कर्मियों ने झूला झूल कर खुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशा पांडे, पी राजेश्वरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने महिलाओं को हरियाली तीज पर महिला पुलिस कर्मियों को बधाई दी। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी सविता ह्यांकी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पूजा नयाल, बाल विकास कल्याण काउंसलर हेमलता भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने किया।