{"_id":"37d94c4638d331f4ce23b76bf99c7b38","slug":"1200-will-be-a-cigarette-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 की पड़ेगी एक सिगरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 की पड़ेगी एक सिगरेट
ब्यूरो, अमर उजाल/ गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार संघ की गरुड़ इकाई ने एक अच्छी पहल की है। पुलिस की उदासीनता के चलते उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर पाबंदी लगाने का बीड़ा खुद उठा लिया है। इसके लिए भारी-भरकम जुर्माना भी तय किया गया है। सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर 1200 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि किशोरों को पान मसाला कतई न बेचें।
व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष कैलाश बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने व्यापारियों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों से संगठन 1200 रुपए जुर्माना वसूलेगा।
संगठन ने दुकानदारों से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को गुटका, बीडी, सिगरेट न बेचने को कहा। इस दौरान खडेरिया से पचना बाईपास मोटर मार्ग बनाने की भी मांग उठी। बैठक में चंद्र सिंह पांगती, कैलाश जोशी, रमेश पंाडे, डाक्टर जुनेद सिद्दीकी, हाईकोट के अधिवक्ता डीके जोशी, संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनदा, दिवान सिंह नेगी, प्रयाग जोशी, दयाल गिरी गोस्वामी, राजेंद्र पाठक आदि ने विचार रखे।