फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   12 bales of grass burnt in fire in Chaugaonchhina

Almora News: चौगांवछीना में आग से घास के 12 लुट्टे जले

Wed, 01 May 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
12 bales of grass burnt in fire in Chaugaonchhina
बागेश्वर के चौगांवछीना में घास के ढेर पर लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
बागेश्वर। चौगांवछीना में आबादी के समीप आग लगने से घास के 12 लुट्टे जल गए। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग को काबू किया और मकानाें को नुकसान होने से बचाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी की दूरी पर बसे चौगांवछीना क्षेत्र में जंगल में लगी आग फैलते हुए आबादी तक पहुंच गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पूर्व ही आग ने मवेशियों के चारे के लिए जमा किए गए घास के ढेरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तेज हवाओं के चलते ग्रामीण आग नहीं बुझा सके। एलएफएम गणेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग को काबू किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि आग से खीम सिंह, दिनेश सिंह, केशर सिंह और ललित जोशी के घास के ढेर जल गए। आसपास के बाकी घास के ढेर और आबादी क्षेत्र की ओर फैल रही आग को विभाग की टीम ने समय रहते नियंत्रित किया। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed