फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   11th day stuck on fast unto death rural

11वें दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

Wed, 04 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

मरचूला से भिकियासैंण तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनेड़ी आश्रम में आमरण अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों की विधायक सुरेंद्र सिंह जीना से वार्ता हुई। विधायक ने आंदोलनकारियों को दो माह के भीतर सड़क के लिए टेंडर करवाने का आश्वासन दिया लेकिन आंदोलनकारियों ने विधायक से एक दिन का समय मांगते हुए अपना निर्णय बताने को कहा है।

विज्ञापन


जसुली देवी, गुरुली देवी, गांगुली देवी, गोपाल दत्त, राकेश नाथ गोस्वामी, उमराव सिंह, घुरुली देवी, नंदन सिंह आमरण अनशन पर डटे हैं। अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना आंदोलनकारियों से वार्ता करने को पहुंचे। विधायक ने आंदोनकारियों को दो माह के भीतर सड़क के लिए टेंडर करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 इस पर आंदोलनकारियों ने विधायक से एक दिन का समय मांगते हुए अपना निर्णय बताने की बात कही। विधायक के साथ एसडीएम एन नबियाल, तहसीलदार दौलत राम टम्टा, पटवारी कौशल सिंह चौहान शामिल थे। आंदोलनकारी मौके पर डीएम को बुलाने पर अड़े हैं। आंदोलनकारियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि डीएम और जनप्रतिनिधि लोगों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मरचूला से भिकियासैंण तक सड़क का निर्माण शीघ्र करने की मांग की। अनशन के समर्थन में प्रधान सुंदर सिंह, बलवंत सिंह तड़ियाल, जोगेंद्र नेगी, आनंद सिंह, शांति देवी, त्रिलोक सिंह, रूप सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल सिंह, आनंद सिंह, जसवंत सिंह, रूपा देवी, झुपुली देवी, मना देवी, गोविंद सिंह, रमेश राम, जयंती देवी, रमेश राम, आनंद सिंह, सुंदर सिंह, महेंद्र नेगी, चंदन सिंह, चंद्रा दत्त, मुर सिंह धरने पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed