फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   119 year old church is still the pride of the city

आज भी नगर की शान है 119 साल पुराना चर्च

Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 24 Dec 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
119 year old church is still the pride of the city
अल्मोड़ा का बडन मेमोरियल चर्च। - फोटो : अमर उजाला

 उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम दशक में रेवरन जेएच बडन की याद में बनाया गया बडन मेमोरियल चर्च आज भी नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाए हुए है। शहर के बीचों-बीच शान से खड़ा यह चर्च बेजोड़ वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। रोमन इंग्लिश शैली का बना चर्च करीब चालीस मीटर लंबा और तीस मीटर ऊंचा है। क्रिसमस पर्व के लिए चर्च को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है।  

विज्ञापन


शहर के बीचों बीच ब्रिटिश काल में बना बडन मेमोरियल चर्च 119 वर्ष पुराना है। अल्मोड़ा मिशन के पादरी रहे रेवरन जेएच बडन की याद में उनके परिवारजनों ने उन्नीसवीं शताब्दी में इस चर्च का निर्माण कराया था। यह चर्च दो मार्च 1897 को बनकर तैयार हुआ। ऐतिहासिक और बेजोड़ वास्तुकला के कारण बडन मेमोरियल चर्च आज भी शहर की शान में खड़ा है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चालीस मीटर लंबे और तीस मीटर ऊंचे चर्च की खासियत यह है कि इसमें तीन सौ से अधिक लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह चर्च मैथोडिस्ट चर्च आफ इंडिया से संबद्ध और नार्थ इंडिया रिजन कांफ्रेंस बरेली से संचालित है। इस चर्च से शहर का आधा भाग दिखाई देता है। बीच में छोटा मैदान और बैठने की जगह होने के कारण अक्सर पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इन दिनों सुबह और सायं के समय प्रार्थना के लिए भी काफी भीड़ जुट रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed