फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार की उपलब्धियां गिनाई

पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार की उपलब्धियां गिनाई
अल्मोड़ा। हरीश रावत एक सोच संगठन की ताकुला में हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने पूर्ववर्ती हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों को सराहा।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह नगरकोटी ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार की विकासपरक सोच को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कीं। जिनका लाभ दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों तक पहुंचा, लेकिन भाजपा ने प्रदेश में सत्तारूढ़ होने के बाद कांग्रेस शासनकाल की विकास योजनाओं को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल ताकुला के अध्यक्ष जगदीश सुयाल, इसल्ना के ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद टम्टा, मनोज कुमार वर्मा, कमल साह, दीपक आर्या आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले क्षेत्र में पहुंचने पर संगठन के अध्यक्ष नगरकोटी समेत अन्य पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष गिरधर सिंह रौतेला, कुमाऊं संयोजक रमेश गिरि गोस्वामी, प्रदेश महासचिव गजराज नारायण सिंह भाकुनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed