फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   समाचारों की सूची-

समाचारों की सूची-

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
समाचारों की सूची-
अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची-
विज्ञापन


उत्तराखंड देव भूमि ही नहीं, वीर भूमि भी है : मेजर जनरल कटियार
प्रदेश मे बढ़ते पलायन को रोकने में मदद करें पूर्व सैनिक : भंडारी
पंजाबी, कुमाऊंनी, डोगरा गीतों ने दिया विविधता में एकता का संदेश
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। डोगरा रेजीमेंट की ओर से सेना की सूर्य कमांड के गरुड़ डिवीजन द्वारा बाखली मैदान में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की ऐतिहासिक रैली में पूर्व सैनिकों के साथ ही आम जनता भी उमड़ पड़ी। देश भक्ति के गीतों से सराबोर इस भव्य आयोजन से सेना के अधिकारी भी गदगद हो गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी और सेना के अन्य अधिकारियों ने वीरंगनाओं और विशिष्ट सेवाएं देने वाले पूर्व सनिकों की पत्नियों को सम्मनित किया।

- अल्मोड़ा। तहसील भनोली के जिगोली तोली गांव में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक आनंद बल्लभ तिवारी का सगा भतीजा है और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। बीते दिन राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो छात्रों ने की थी शशिखाल में चोरी
चोरी की गई 74 हजार की नकदी, तीन स्मार्ट फोन बरामद
पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया
अमर उजाला ब्यूरो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड में लोकसभा चुनाव मतदान से एक दिन पहले दस अप्रैल की रात को शशिखाल में एक व्यक्ति के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर चोर नहीं बल्कि सरकारी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दोनों आरोपियों के पास से चोरी किए 74 हजार रुपये, चोरी के पैसे से खरीदे गए तीन स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात कबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह टीमें शहर के 11 वार्डों में करेगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का सर्वे
24 अप्रैल तक देना होगा घर-घर सर्वे का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। शहर में कूड़ा कलेक्शन का सर्वे बुधवार से शुरू हो गया है। सर्वे का काम 24 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। फिर रिपोर्ट बनाकर 30 अप्रैल तक शासन को भेजी जाएगी। शासन ने स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सर्वे रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट में कूड़ा कलेक्शन के इंतजाम, घरों-परिवारों की संख्या आदि का ब्योरा देना है। इसको लेकर नगर पालिका ने 11 वार्डों में सर्वे के लिए एक-एक कर्मी की छह टीमें बनाई हैं। ये टीमें सभी 11 वार्डों में काम करेंगी।

आवासीय विवि का जीएस नैनो टेक इंडिया कंपनी से करार
ग्राफीन और बायोफ्यूल का वाणिज्यिक प्रयोग करेगी कंपनी, विवि को मिलेगी रायल्टी
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड आवासीय विवि द्वारा पेटेंट ग्राफीन और बायोफ्यूल के निर्माण वाली खोज को वाणिज्यिक स्तर पर शुरू करने के लिए मुरादाबाद की जीएस नैनो टेक इंडिया कंपनी ने ट्रायल लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। बुधवार को कंपनी के मालिक गोरांग चंद्रा और आवासीय विवि के बीच इसके लिए एमओयू साइन हो चुका है। एमओयू के तहत जीएस नैनो टेक एक साल तक उत्पादन करने के बाद चार साल तक टर्न ओवर की कुल रायल्टी का दो प्रतिशत आवासीय विवि को देगा।


-अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। अल्मोड़ा नगर और आसपास की करीब एक लाख की आबादी को पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए हर रोज लगभग 13 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन वर्तमान में सिर्फ 8.5 एमएलडी ही पानी मिल रहा है। जल निगम ने हाल ही में 30 करोड़ लागत की पुर्नगठन योजना फेज एक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस योजना के तैयार होने के बाद करीब साढ़े छह एमएलडी पानी अतिरिक्त मिलने लगेगा लेकिन इस प्रस्तावित योजना को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जल महकमे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पुनर्गठन के बगैर अल्मोड़ा नगर में पानी की समस्या का समाधान संभव नहीं है।


- अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र में पिछले दो तीन माह से बीपी और शुगर की दवा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। जबकि आई ड्राप, ईयर ड्राप जैसे अनावश्यक दवाओं का भंडार लगा है। उसमें भी अधिकांश दवाएं एक्सपायरी हो चुकी हैं। गंभीर रोग की दवाइयां जन औषधि केंद्र में उपलब्ध नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने जन औषधि केंद्र में आवश्यक और जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।


- अल्मोड़ा। मौसम लगातार दूसरे दिन भी खराब रहा। सुबह से रुक रुक कर बारिश दिनभर चलती रही। बारिश से तापमान भी घटकर 16 डिग्री पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया।


- अल्मोड़ा। बुधवार को महावीर जयंती के अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 31 अल्ट्रासाउंड हुए। अल्ट्रासाउंड सुबह 11.30 बजे तक चले। जिसमें जिला अस्पताल में सामान्य मरीजों के छह और महिला अस्पताल में 25 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed