{"_id":"5bae62a2867a557f373dc31f","slug":"11538155170-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती से संचालित होगी मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी जयंती से संचालित होगी मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। काश्तकारों की सुविधा के लिए जिले में दो अक्तूबर से मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन चलेगी। इस मोबाइल वैन के माध्यम से काश्तकारों को उनके खेतों पर ही कृषि, उद्यान, पशुपालन, रेशम आदि योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। वहीं विशेषज्ञ कृषकों की समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान करेंगे। मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन अल्मोड़ा पहुंच चुकी है।
आम तौर पर कृषकों को खेती, उद्यान, पशुपालन, आजीविका समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय विशेषज्ञों के पास आना पड़ता है। अब सड़क से लगे क्षेत्रों में ही विशेषज्ञों द्वारा काश्तकारों की कृषि, उद्यानीकरण, रेशम समेत अन्य समस्याओं का समाधान होगा।
काश्तकारों को बीज, रसायन, कृषि निवेश भी मिलेंगे। विशेषज्ञों द्वारा काश्तकारों की जरूरत के मुताबिक उन्हें उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी भी मिलेगी। मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि मोबाइल एग्रो क्लीनिक वैन अल्मोड़ा पहुंच चुकी है। दो अक्तूबर से रूटचार्र्ट के मुताबिक मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में काश्तकारों को सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।