{"_id":"5b0704d34f1c1b9b6e8b46c3","slug":"11527186643-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतों की गंभीर बिमारी से पीड़ित युवक को आर्थिक मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतों की गंभीर बिमारी से पीड़ित युवक को आर्थिक मदद की गुहार
Updated Fri, 25 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम दियारी निवासी आनंद सिंह (35) आंतों के संक्रमण से ग्रस्त है। बरेली में कुछ समय इलाज के बाद भी हालत न सुधरने पर उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया लेकिन रुपये का इंतजाम न होने से परिजन उसे घर ले आए हैं। उसके परिजनों ने उपचार के लिए लोगों से मदद मांगी है।
आनंद के पिता मोहन सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व पेट दर्द की शिकायत होने पर आनंद को बेस अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आंतों में इन्फेक्शन बताकर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहॉ से बाद में बरेली भेज दिया गया। बरेली में कुछ समय इलाज के बाद भी हालत न सुधरने पर उसे एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने आनंद के उपचार का खर्च पांच लाख रुपये से अधिक बताया है। आनंद सिंह का परिवार बेहद गरीब है। इलाज का खर्च सुनकर गरीब परिवार चिंता में है। पैसों का इंतजाम न हो पाने से परिजन युवक को दिल्ली की बजाय घर ले आए। दो बच्चों समेत पत्नी, वृद्ध पिता की जिम्मेदारी भी आनंद पर ही है। पिता मोहन सिंह ने बताया कि इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। इलाज के लिए उन्होंने पत्नी के जेवर भी बेच दिए हैं। पिछले दिनों व्यापार मंडल धौलछीना, पनुवानौला के कुछ व्यापारियों, स्थानीय लोगों ने कुछ राशि जुटाकर परिजनों को दी। आनंद के पिता मोहन सिंह ने मदद करने वालों से मोबाइल नंबर 7830793396 पर संपर्क कर आर्थिक मदद करने की अपील की है। इच्छुक लोग आनंद के बैंक के खाता नंबर 31954859831 आईएफएससी कोड एसबीआई एन 0008353 पर भी सहायता राशि भेज सकते हैं।