फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Mon, 11 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि हाइकोर्ट ने जागेश्वर धाम में पूजा व्यवस्था और आय व्यय को पारदर्शी बनाने के लिए स्वत: संज्ञान लेकर जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति का गठन करवाया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली समिति के कार्यकाल में खासतौर पर पूजा काउंटर में काफी भ्रष्टाचार हुआ। मिलीभगत के कारण कई पुजारी सीधे तौर पर आए नए भक्तों की पूजा कराने से वंचित रह जाते थे।
विज्ञापन


बताया कि राज्यपाल की ओर से नई समिति के पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। इसके बावजूद इसके काउंटर की स्थिति में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहे हैं।

पूजा व्यवस्था को हाइकोर्ट की अवधारणा के अनुरूप लाने के लिए समिति काउंटर में माइक व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने पूजा अर्चना के लिए पुजारियों का रोस्टर तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में शुभम भट्ट, हरीश चंद्र, तनुज भट्ट, हीरा बल्लभ, कमल भट्ट, हरिमोहन भट्ट, रमेश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed