फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं होंगी उतराखंड में

भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं होंगी उतराखंड में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं होंगी उतराखंड में

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार को नवसंवत्सर का शुभारंभ हो रहा है। नवसंवत्सर का नाम परिधावी है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डा. मदन मोहन पाठक के मुताबिक नए साल का राजा शनि और स्वामी सूर्य है। इस साल उत्तराखंड में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं होंगी। केंद्रीय नेतृत्व में बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है लेकिन राज्यों में होने वाले चुनावों में उलटफेर हो सकता है। इस साल रोग वृद्धि होगी। साथ ही चोरी, डकैती, अकाल और युद्ध उन्माद की स्थिति आ सकती है।


डॉ. पाठक के मुताबिक मेष राशि के लिए वर्ष उत्तम है और सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृष राशि के लिए भी वर्ष श्रेष्ठ है, आर्थिक लाभ तथा उन्नति होगी। मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ, आर्थिक उन्नति पदोन्नति, कर्क के लिए भी वर्ष अनुकूल रहेगा। सिंह राशि के लिए वाम पाद दोष का निवारण और लघु रुद्री कराना शुभ रहेगा। कन्या राशि के लिए मिश्रित फल सूचक तथा तुला राशि वालों के लिए दौड़ भाग, शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए खर्चा, धन हानि तथा ऋण भार की संभावना जबकि धनु राशि वालों के लिए धन लाभ और मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। मकर, मीन और कुंभ के लिए भी वर्ष उत्तम रहेगा तथा यश उन्नति दायक रहेगा। डॉ. पाठक के मुताबिक मेष, सिंह और धनु के लिए अपैट है। उन्होंने इन राशि के अलावा सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों को शिवार्चन और लघु रुद्री कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दीप जोशी
फोटो- (05एएलएम12पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed