{"_id":"5c13e458bdec2253e85c29e0","slug":"111544807512-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मसिस्टों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मसिस्टों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व में लिए गए निर्णयों पर शासनादेश जारी नहीं होने और वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मागों को लेकर फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को भी काले फीते बांधकर विरोध जताया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने अस्पतालों में काम भी किया।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी जोशी ने बताया कि मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी है। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट संवर्ग पुनर्गठन, रोगी केयर भत्ता, धुलाई और पोस्टमार्टम भत्ते आदि में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट 17 से 20 दिसंबर तक विधायकों और मंत्रियों से संपर्क कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। शुक्रवार को भी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर जिला, महिला और बेस अस्पताल समेत सभी सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में तैनात फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर नौ जनवरी से प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। विरोध जताने वालों में सुमन चम्याल, तारा सिंह, बीसी वर्मा, केसी थापा, जीसी पुजारी, जीजी गोस्वामी, एनएस चौहान, वीपी पांडे, जीडी जोशी, पीसी पांडे, डीपी जोशी, रजनीश जोशी, अशोक पांडे, जेपीएस मनराल, बीडी साह, एमएस किरौला, डीएन जोशी, राखी राणा आदि शामिल थे।