{"_id":"5c13e41fbdec225711561057","slug":"111544807455-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों को मुंबई में मिला अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों को मुंबई में मिला अंकित
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले 21 दिन से लापता दुगालखोला निवासी 16 वर्षीय छात्र अंकित सिंह बिष्ट का पता चल गया है। भटकते हुए मुंबई पहुंचे अंकित को स्थानीय चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों ने सकुशल बरामद कर लिया है। सूचना मिलने के बाद अब अल्मोड़ा पुलिस परिजनों के साथ अंकित को लाने मुंबई रवाना हो रही है।
स्प्रिंग डेल्स स्कूल का छात्र अंकित पिछले माह 23 नवंबर को ट्यूशन के बहाने अपने मामा के लड़के सात वर्षीय प्रियांशु के साथ घर से निकला था। शाम को प्रियांशु तो अपने घर पहुंच गया, लेकिन अंकित नहीं लौटा। इसके बाद परिजन और पुलिस लगातार अंकित की खोजबीन में जुटी रही।
इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते दिन मुंबई स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों का अंकित के परिजनों को फोन आया। जिसमें उन्होंने अंकित के सकुशल होनेे की सूचना दी। इधर बेटे की कुशल पाकर परिजन खुश हैं।