{"_id":"5b59ff584f1c1bed5e8b561d","slug":"111532624728-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 उत्पादक समूहों को लाभांश के दो लाख के चेक वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 उत्पादक समूहों को लाभांश के दो लाख के चेक वितरित किए
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना द्वारा वित्त पोषित और उत्तराखंड स्वायत्त सहकारिता अधिनियम के अधीन पंजीकृत उज्ज्वल आजीविका स्वायत्त सहकारिता धामस हवालबाग की चतुर्थ वार्षिक साधारण सभा में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने 46 उत्पादक समूहों को दो लाख लाभांश के चेक बांटे।
सहकारिता समन्वयक अर्जुन सिंह ने सहकारिता का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 2017-18 में सहकारिता ने विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के माध्यम से कुल 83 लाख का कारोबार करते हुए चार लाख का लाभ अर्जित किया। सहकारिता के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि सहकारिता सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से पशु पोषक आहार, कैल्शियम, दवाएं, दुग्ध संग्रहण, सब्जी, मसाला और टेकहोम राशन आदि गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सहकारिता क्षेत्र के आठ पशुपालकों को गाय और भैंस के लिए टर्मलोन दिलवाया गया है।
इस मौके पर नए संचालक मंडल के चुनाव में नंदी भंडारी अध्यक्ष, रेखा देवी सचिव, भावना जीना कोषाध्यक्ष चुनी गईं। मुख्य अतिथि चौहान ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि गजल भारद्वाज थे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक नरेश कुमार, खंड विकास अधिकारी पंकज कुमार, प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट, ग्रास के निदेशक गोपाल चौहान आदि मौजूद थे।