{"_id":"5af9ca924f1c1bde408b5410","slug":"111526319762-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड के पेंशनरों को केंद्र के समान पेंशन दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड के पेंशनरों को केंद्र के समान पेंशन दी जाए
Updated Mon, 14 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने उत्तराखंड में पेंशनरों को केंद्र के समान पेंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उप्र सरकार पेंशनरों को केंद्र की पेंशन दे रही है जबकि उत्तराखंड में पेंशनरों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने 50 प्रतिशत एरियर का अब तक भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी पेंशनरों को मिलने वाले स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नगर में सीवर लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। उन्होंने 50 प्रतिशत एरियर का अब तक भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई। एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए कारगर नीति बनाई जाए। डॉ. गोकुल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुष्पा कैड़ा, बीएल वर्मा, लीला खोलिया, सुनयना मेहरा, जीसी जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, शेर सिंह बुडाल, मथुरा दत्त मिश्रा, गिरीश जोशी, अरुण कुमार पंत, पान सिंह राणा, आनंद बल्लभ जोशी, आनंद बल्लभ तिवारी आदि मौजूद थे। बैठक के बाद समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।