{"_id":"5a70a6564f1c1b9f268b742f","slug":"111517332054-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुड़ाबांज तहसील मुख्यालय में कांग्रेस का धरना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुड़ाबांज तहसील मुख्यालय में कांग्रेस का धरना कल
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी और पूर्व सरकार के समय स्वीकृत योजनाओं को भाजपा सरकार द्वारा अवरुद्ध करने का आरोप लगते हुए कांग्रेस ने एक फरवरी को तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज में सुबह 11 बजे से धरना देने की घोषणा की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा है कि भाजपा शासनकाल में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में आए दिन बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं को द्वेष भावना से भाजपा सरकार अवरुद्ध कर रही है।
इसको लेकर कांग्रेसजन एक फरवरी को गुरुड़ाबांज तहसील मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना देंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा समेत अन्य कांग्रसेजन भागा लेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से धरने में भागीदारी की आह्वान किया है।