{"_id":"5a6dfe824f1c1bb2208b5d27","slug":"111517158018-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर रूप से घायल संजय की मदद के लिए आगे आ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर रूप से घायल संजय की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
आर्थिक तंगी से गुजर रहा परिवार, मां ने की थी मदद की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गरीब संजय पांडे के इलाज के लिए लोग आगे आने लगे हैं। समाजसेवियों ने संजय के इलाज के लिए पंजाब नेशनल बैंक स्थित उसके खाते में 10,018 रुपये जमा कराए हैं। अमर उजाला ने 24 जनवरी के अंक में धन के अभाव में बेटे का इलाज नहीं करा पा रही शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
हवालबाग ब्लॉक के रैलाकोट गांव निवासी गरीब परिवार के होनहार छात्र संजय पांडे बीते दिनों एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में क्लॉटिंग होने के कारण डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन बर्तन धोकर परिवार का गुजारा करने वाली संजय की मां गीता पांडे के लिए यह संभव नहीं हो पा रहा था। संजय के पिता 12-13 साल पहले लापता हो गए थे। किसी तरह उन्होंने बेटे को पढ़ाया। इंटर के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए इंदौर भेजा था, लेकिन 30 दिसंबर को दुर्घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। तब से उसके हाथ पैर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए बाहर ले जाने को कहा लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसकी मां लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता प्रतेश पांडे, भास्कर पांडे, संजय शर्मा, हिमांशु जोशी, भूपेंद्र भोज, पीयूष बोरा, अशोक कनवाल, दिवाकर बिष्ट, नवीन नैनवाल, सचिन पवार आदि ने पीड़ित परिवार के पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 0962001700002113 में 10,018 रुपये जमा कराए हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी गरीब परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।