{"_id":"5a6cb9394f1c1b74268b6af1","slug":"111517074745-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल क्लब खत्याड़ी ने जीता सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल क्लब खत्याड़ी ने जीता सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्व. मोहन लाल वर्मा मेमोरियल सिक्स-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अल्मोड़ा फुटबाल क्लब खत्याड़ी की टीम ने जीत लिया। उन्होंने जूनियर मैड्रीड फुटबाल क्लब एनटीडी को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा फुटबाल क्लब खत्याड़ी और जूनियर मैड्रीड फुटबाल क्लब एनटीडी के बीच खेला गया। जिसे फुटबाल क्लब खत्याड़ी की टीम ने 2-1 से जीत लिया। फुटबाल क्लब खत्याड़ी की ओर से मनीष कनवाल और मनीष बिष्ट ने एक-एक गोल किया। जूनियर मैड्रिड की ओर से दीपक पांडे ने एक गोल किया।
मैन ऑफ द मैच का खिताब मनीष बिष्ट को मिला। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने विजेता टीम को ट्राफी देते हुए खिलाड़ियों से खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने स्व. मोहन लाल वर्मा द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया। मैच के निर्णायक गणेश साही, मयंक बिष्ट और राहुल थे। इस अवसर पर सौरभ वर्मा, नरेश वर्मा, किशन गुरुरानी, सुभाष गोयल, नरेंद्र वर्मा, बंशी लाल कक्कड़, रणजीत भंडारी, भैरव गोस्वामी, अजय वर्मा, पंकज वर्मा, भुवन तिवारी, तरुण, दीपेेंद्र परिहार, आबिद अली, महेश बिष्ट, विनीत बिष्ट, शैलेंद्र साह, सुनील बिष्ट, अमर बिष्ट, सुरेंद्र मेहरा आदि मौजूद थे।