{"_id":"5a60d9fa4f1c1bca798b479e","slug":"111516296698-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बनाकर आगे की तैयारी करें : पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य बनाकर आगे की तैयारी करें : पांडे
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण बाड़ेछीना स्थित तक्षशिला विद्यालय में जारी है। शिविर के तीसरे दिन जिलाध्यक्ष पितांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवादल संगठन से जुड़े हर व्यक्ति को लक्ष्य बनाकर आगे की तैयारी करनी होगी।
उन्होंने कहा कि शिविर समाप्ति के बाद जगह-जगह कांग्रेस की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सेवादल की पहचान अनुशासन से होती है और सेवादल के सिपाही हमेशा से कांग्रेस पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ने ध्वजबंधन, सलामी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंजीत शर्मा ने कांग्रेस और सेवादल के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यनायक राजेंद्र दुर्गापाल ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शुरू होता है और रात दस बजे तक चलता है। इस दौरान ध्वज बंधन सलामी, राष्ट्रगान के बाद सुबह 10 से 2 बजे तक बौधिक सत्र, अपराह्न तीन से पांच बजे तक व्यवहारिक प्रशिक्षण, रात नौ से दस बजे तक मनोरंजन कक्षा और शपथ के साथ समापन होता है। कार्यक्रम में शिविर संयोजक हरीश बनौला, जिला मुख्य संगठक संजय दुर्गापाल, गीत नायक कल्पना भंडारी, वास्तुनायक भगवती विष्ट, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वजीत महरा, लावण्य पंत, रवि सक्सेना, आनंद ढैला, दान सिंह, समेत सेवादल सदस्य मौजूद थे।