फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नव वर्ष के आगमन और पूर्व संध्या पर होंगी प्रतियोगिताएं

नव वर्ष के आगमन और पूर्व संध्या पर होंगी प्रतियोगिताएं

Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष के आगमन और पूर्व संध्या पर होंगी प्रतियोगिताएं
अल्मोड़ा। नव वर्ष के आगमन और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर पालिका इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर और एक जनवरी को रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में होंगे। इस मौके पर नगर पालिका नगर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने कुछ लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक और पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, दो बजे महिलाओं के लिए भजन प्रतियोगिता और इसी दिन सायं चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें 4.30 बजे सुर संध्या का कार्यक्रम होगा जिसमें नगर क्षेत्र के कई आमंत्रित कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम छह बजे कव्वाली कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एक जनवरी को सुबह 11 बजे ऐपण प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे 16 वर्ष तक के बच्चों की कला प्रतियोगिता होगी। एक बजे महिलाओं की रस्साकसी, महिलाओं की कुर्सी दौड़ और महिला-पुरुष मिक्स मटकाफोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। शाम 4.30 बजे गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम किशोर नाइट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed