फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महाकालेश्वर में शिक्षकों की मांग को लेकर धरना जारी

महाकालेश्वर में शिक्षकों की मांग को लेकर धरना जारी

Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
महाकालेश्वर में शिक्षकों की मांग को लेकर धरना जारी
अनदेखी से भड़के लोग, कल होगा चक्काजाम
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे धरने के प्रति शासन प्रशासन के उपेक्षापूर्ण रवैए से लोग भड़क गए हैं। इससे आक्रोशित अभिभावकों ने एक अगस्त तक मामले में कार्रवाई न होने पर दो अगस्त को चक्काजाम के साथ ही क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद कराने का ऐलान किया है। इधर लोगों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा।

जीआईसी महाकालेश्वर में शिक्षक, प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुध न लेने से गुस्साए ग्रामीणों ने कहा है कि यदि एक अगस्त की शाम तक जिलाधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचती हैं अथवा कोई सार्थक कार्रवाई नही होती है तो फिर लोग दो अगस्त को चौखुटिया-द्वाराहाट राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम करने के साथ ही क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद करा देंगे। अभिभावक संघर्ष समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रधान बचीराम, खष्टी देवी, मदन राम, जीवन बौरा आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर छठवें दिन धरने में बैठने वालों में हीरा नेगी, ललित नेगी, जीवन अधिकारी, दीपक नेगी, बचीराम, मदन राम, दीवान किरौला, बिपिन गिरी, तारा बिष्ट, हीरूली देवी, जानकी आदि बैठे।
विज्ञापन

---------------
महाकालेश्वर में शिक्षकों की मांग को लेकर छठवें दिन धरने पर बैठे लोग।(फोटो 31 एएलएमसीएचके 02पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed