फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आईएएस सौम्या समेत 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

आईएएस सौम्या समेत 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
आईएएस सौम्या समेत 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
अल्मोड़ा। नगर पालिका की ओर से शनिवार को शिखर होटल के सभगार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाल ही में आईएएस में 148 वीं रैंक पर चयनित सौम्या गुरुरानी, सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस उत्तराखंड चुनी गई रोशनी बिष्ट के अलावा हाइस्कूल और इंटर परीक्षा में अव्वल रहे 55 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम सविन बंसल ने मेधावी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, साहित्य और कला के क्षेत्र में अल्मोड़ा अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने छात्रों से अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर खेल के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय पहचान बना चुकीं अल्मोड़ा की एकता बिष्ट और टीवी कलाकार रूप दुर्गापाल को भी बधाई दी। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। एसएसपी पी रेणुका देवी, वीपीकेएस के निदेशक अरुणव पटनायक, रामकृष्ण मिशन के प्रबंधक स्वामी सोमदेवानंद, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, सभासद अशोक पांडे, हेम तिवारी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सौम्या गुरुरानी के पिता नवीन चंद्र गुरुरानी, माता नमिता गुरुरानी, ताऊ रमेश चंद्र गुरुरानी, रोशनी बिष्ट की माता गीता बिष्ट के अलावा पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष प्रो. अरुण पंत, केवल सती, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed