फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1.11 lakh answer sheets will be checked on 32 tables in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 32 टेबल पर जांची जाएंगी 1.11 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 26 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
1.11 lakh answer sheets will be checked on 32 tables in Almora
अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों में 32 टेबलों पर 1,11055 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उप नियंत्रक उमेश पांडे ने बताया कि जीजीआईसी में 18 टेबल पर हाईस्कूल इंटर की 53 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में नौ टेबल लगेंगी। उप नियंत्रक सुनील मसीह ने बताया कि हाईस्कूल की पांच और इंटर की चार टेबल पर हाईस्कूल और इंटर की 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जीआईसी चौखुटिया में केवल हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यहां पांच टेबल पर हाईस्कूल की 14055 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व मूल्यांकन केंद्रों में रामनगर बोर्ड कार्यालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक उप प्रधान परीक्षक, परीक्षकों और अंकेक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का प्रशिक्षण देंगे। डिप्टी हेड नमूनार्थ पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

Iउत्तराखंड शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार से तीनों केंद्रों में मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन से पूर्व परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। I

I- अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article