फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1100 applications received to add names to the voter list of the municipality

Almora News: पालिका की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आए 1100 आवेदन

Sun, 19 May 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 19 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
1100 applications received to add names to the voter list of the municipality
अल्मोड़ा। जिले में बीते पांच सालों में गांवों से पलायन कर लोगों के नगर में बसने के बाद आबादी तो बढ़ी, लेकिन पांच सालों में डेढ़ हजार से अधिक मतदाता घट गए थे। पूर्व में निकाय चुनाव को लेकर जारी सूची में यह खामी मिली थी। जब पालिका ने दोबारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया तो उसे 1100 आवेदन मिले हैं। साफ है कि दोबारा यह मौका नहीं मिलता तो कई मतदाताओं को निकाय चुनाव में भागीदारी करने का मौका नहीं मिलता। हालांकि इन आवेदनों को लेकर 25 मई को जनसुनवाई होगी, इसके बाद मतदाताओं की संख्या स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर पालिका में वर्ष 2018 में हुए निकाय चुनाव में 24,256 मतदाता पंजीकृत थे। अब फिर से निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों निकाय चुनाव के लिए नई मतदाता सूची तैयार हुई थी, इसमें इस बार 1977 मतदाता घटे थे और 22,279 मतदाताओं के नाम दर्ज मिले। आबादी बढ़ने के साथ नगर में मतदाताओं की संख्या घटने पर सवाल उठे तो फिर से लोगों को दोबारा सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया गया और उनसे आवेदन मांगे। हैरानी है कि पालिका को 1100 आवेदन मिले हैं। यदि मतदाता सूची की इस खामी को दूर नहीं किया जाता तो ये सभी मतदाता नगर की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी नहीं निभा पाते। संवाद
विज्ञापन


25 को होगी जनसुनवाई

अल्मोड़ा। पालिका ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 1100 आवेदन मिले हैं। इन आवेदनों पर आपत्तियों और निस्तारण के लिए 25 मई को जनसुनवाई होगी। कलक्ट्रेट में एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed