{"_id":"5d2b6cf58ebc3e6ca265fdc2","slug":"110-patients-free-treatment-in-health-camp-almora-news-hld3489149128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में 110 रोगियों का निशुल्क उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में 110 रोगियों का निशुल्क उपचार
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में नि:शुल्क दवाईयां लेते मरीज।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल (सल्ट) में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में आसपास के करीब डेढ़ दर्जन गांवों से पहुंचे 110 लोगों का इलाज किया गया और दवाइयां उपलब्ध कराई गई।
खराब मौसम के बावजूद शिविर में सुबह से ही रोगियों का पहुंचना शुरू हो गया था। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरव सिंह, डॉ. रश्मि ने रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। अमर उजाला फाउंडेशन की मोबाइल लैब में रोगियों के हीमोग्लोबिन और शुगर आदि की निशुल्क जांच भी गई। इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। इससे पहले शिविर का शुभारंभ डॉ. सौरव सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम बिष्ट ने किया।
चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला है। विक्रम बिष्ट ने सल्ट जैसे दुर्गम क्षेत्रों में शिविर लगाने की अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। शिविर में पोखरी, देवायल, बैला, थला, गिगडे, काने, रिक्वासी, शशिखाल, सकरखोला, तराड, मोहरखेत, कालीगांव, जालीखान, मौलेखाल ,भ्याडी , झिमार, पैसिया आदि गांवों के करीब 110 से अधिक लोग पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सौरव सिंह, डॉ. रश्मि के अलावा एएनएम सरिता राणा, फार्मेसिस्ट आशा मनराल, महेश बिष्ट, प्रेम सिंह तड़ियाल, सूरज रावत, गोपाल सिंह रावत, अमित रावत आदि मौजूद थे। शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता साह का भी आभार जताया गया।
विज्ञापन
ताड़ीखेत में आज लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुदूरवर्ती ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मोबाइल लैब भी ताड़ीखेत पहुंच गई है।
परीक्षण के बाद रोगियों की मोबाइल लैब के माध्यम से रक्त की जांच भी की जाएगी। हीमोग्लोबिन, शुगर आदि जांचे निशुल्क होंगी। बाद में रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। मंगलवार 16 जुलाई को द्वाराहाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासुलीसेरा में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है। ब्यूरो