फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   108 nali land seized in Manoli Chitai

Almora News: मनोली चितई में 108 नाली जमीन जब्त की

Wed, 10 May 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 10 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
108 nali land seized in Manoli Chitai
अल्मोड़ा। जिले के मनोली चितई के मनोली में प्रशासन ने 108 नाली भूमि जब्त की है। एक व्यक्ति ने इसके आसपास कुछ जमीन बागवानी के नाम पर खरीदी। इसकी आड़ में उसने सरकारी भूमि घेर दी। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इस भूमि को जब्त कर सरकार के अधीन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चितई निवासी और ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में बागवानी के लिए दी गई जमीन के साथ एक व्यक्ति रमेश विशन ने इससे लगी जमीन में घेरबाड़ करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों का आरोप था कि कंटीली तार लगाकर उसने 108 नाली भूमि पर कब्जा किया है जबकि उक्त भूमि के पास कुछ जमीन कृषि और बागवानी के लिए ली गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इस पूरी भूमि से कब्जा हटाकर इसे सरकार के अधीन किया गया है। तहसीलदार कुलदीप पांडे ने कहा जांच में जमीन का गलत उपयोग पाया गया। कुछ भूमि पर इसकी आड़ में अवैध कब्जा भी किया गया था। वहीं उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में भू माफिया जमीन की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जिले में इस तरह की कार्रवाई सराहनीय है। सरकार को इस तरह की अन्य जमीनों की खरीद पर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed