{"_id":"5cba0f61bdec2214586c533c","slug":"101555697505-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बालिका पर झपटा पालतू कुता, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्षीय बालिका पर झपटा पालतू कुता, बालिका घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लावारिस कुत्तों के साथ ही अब पालतू कुत्ते भी आतंक का पर्याय बन चुके हैं। तहसील के सुदूरवर्ती पिनोली गांव में आठ वर्षीय बालिका को कुत्ते ने काट लिया।
तहसील के सुदूरवर्ती गांव पिनोली में देर शाम खेलकर घर लौट रही कनिका नेगी (8) पुत्री ललित नेगी पर एक पालतू कुत्ता झपट पड़ा। ग्रामीणों ने उसे बमुश्किल छुड़वाया। बाद में बग्वालीपोखर के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। बताया जा रहा है कि कुत्ता खूंखार है और अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। बालिका के पिता ललित नेगी ने बताया कि कुछ समय पर कुत्ते ने कनिका के भाई करन को भी काटा था। उन्होंने इसकी सूचना राजस्व उप निरीक्षक संतोष किरोला को दी। ग्रामीणों ने कुत्ते को गांव से बाहर छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कुत्ते को गांव से बाहर नहीं किया करने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी।